मंगलवार को फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त अभिनेता आमिर खान के द्वारा किया गया। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने कैमरा संभाला तो अनिल कपूर ने मुहूर्त शॉट का निर्देशन किया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। खासकर माधुरी दीक्षित का नाम कॉमेडी मूवी से जुड़ने के बाद, उनके फैंस में खासा उत्साह है।