
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का लंदन शिफ्ट होने का कारण आया सामने
Virat Kohli And Anushka Sharma why Leave India: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भारत छोड़ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कपल अब इंडिया नहीं लंदन में रहता है। जब कपल ने ये फैसला लिया था तो उनके फैंस को समझ नहीं आया था कि आखिर क्यों चकाचौंध भरी दुनिया को एक पल में दोनों ने हमेशा के लिए बाय बोल दिया। अब इसके पीछे का कारण सामने आ गया है। जो खुद एक बड़ी एक्ट्रेस के पति ने बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी बात अनुष्का शर्मा से हुई थी और उन्होंने ही बताया कि वह और विराट हमेशा के लिए विदेश क्यों चले गए?
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के भारत छोड़ने का कारण किसी और ने नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने बताया है। डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr. Shriram Nene) ने बताया, “पिछले साल मेरी मुलाकात अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) से हुई थी जब वह पति और बच्चों के साथ लंदन जाने का प्लान बना रही थी। उनका मानना था कि अब वह इस फेम से परेशान हो गए हैं। वह अपनी सफलता का पूरी तरह से मजा भी नहीं ले पाते। वह कुछ भी करते है लोगों की नजरों में आ जाता था।”
डॉक्टर नेने ने आगे बताया, “अनुष्का-विराट अपने बच्चों को इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बाहर शिफ्ट होने का फैसला किया। वह बस अपने दोनों बच्चों को इस ग्लैमर की दुनिया से बचाकर रखना चाहते हैं और वह अपने दोनों बच्चों को अच्छा जीवन देने की कोशिश कर रहे हैं। हम भी समझते हैं कि यह बहुत मुश्किल होता है, मेरे साथ भी बहुत बार ऐसा होता है। लोग सेल्फ़ी लेने के लिए दीवाने हो जाते हैं लेकिन हमें सरल बने रहना पड़ता है, पर अनुष्का और विराट दोनों नहीं चाहते कि जिन चीजों से वह परेशान होते हैं उनके बच्चे भी हों इसलिए उन्होंने भारत छोड़ विदेश जाने का फैसला लिया था।”
Updated on:
27 Apr 2025 11:34 am
Published on:
27 Apr 2025 11:34 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
