इसके बाद उन्होंने अपनी किताब में गोविंदा को लेकर एक खुलासा किया था। राम नाईक ने अपनी किताब ‘चरैवेति, चरैवेति’ (बढ़ते रहो) में दावा करते हुए लिखा था कि 2004 के लोकसभा चुनाव में उनको हराने के लिए फिल्म स्टार और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदा ने अंडर वर्ल्ड की मदद ली थी। उनको हराने के लिए गोविंदा ने डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ बिल्डर हितेन ठाकुर की मदद ली थी। जिसके बाद वह चुनाव जीत गए थे।