राम नाईक एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं। ये महाराष्ट्र के लोगों में बहुत प्रचलित हैं। इन्होंने महाराष्ट्र के मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार पांच बार जीतने का कीर्तिमान बनाया है। <strong>परिचय</strong> राम नाईक का जन्म 16 अप्रैल 1934 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। विद्यालयीन शिक्षा सांगली ज़िले के आटपाडी गांव में हुई। पुणे में बृहन् महाराष्ट्र वाणिज्य महाविद्यालय से 1954 में बी. कॉम. किया तथा मुंबई में किशनचंद चेलाराम महाविद्यालय से 1958 में एल. एल. बी. की स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की। <strong>कैरियर</strong> इन्होंने अपना व्यावसायिक जीवन ‘अकाउंटेंट जनरल’ के कार्यालय में अपर श्रेणी लिपिक के पद पर कार्य शुरु किया। बाद में उनकी उच्च पदों पर उन्नति हुई और 1969 तक निजी क्षेत्र में कंपनी सचिव तथा प्रबंध सलाहकार के नाते उन्होंने अपना कार्य किया। ये बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं। <strong>राजनीतिक जीवन</strong> राम नाईक ने महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार पांच बार जीतने का कीर्तिमान बनाया है। आदरणीय भारत के राष्ट्रपति ने 14 जुलाई, 2014 को राम नाईक को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर मनोनीत करने के बाद श्री नाईक ने 22 जुलाई 2014 को लखनऊ में पद ग्रहण किया था और 5 अगस्त 2014 को राजस्थान के राज्यपाल के नाते भी मनोनीत करने के बाद राम नाईक ने 8 अगस्त 2014 से 3 सितम्बर 2014 तक राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। पेट्रोलियम मंत्री के रुप में राम नाईक ने अक्टूबर 1999 में पदभार संभाला था। 13 अक्टूबर 1999 से 13 मई 2004 तक ये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे। राम नाईक को 1994 में कैंसर की दुर्धर बीमारी हुई परंतु राम नाईक ने उस रोग को भी मात दी, तत्पश्चात् इसे जीवन का बोनस समझ कर विगत 21 वर्षों में पहले जैसे उसी उत्साह और कार्यक्षमता से वे काम कर रहे हैं। 15 जुलाई 2014 को राम नाईक ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तथा सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। 22 जुलाई 2014 को लखनऊ में पद ग्रहण करके ये उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अब तक सुशोभित हैं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
