
बुलंदशहर।प्रदूषण (Pollution) रोकने को जिले में प्रशासन लगातार कार्रवाई कर (Government Department) सरकारी विभागों को जुर्माने से दंडित कर रहा है। प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सेतू निगम लिमिटेड परीचौक नोएडा के द्वारा बुलंदशहर में (Construction) निर्माण कराया किया जा रहा है। यहां पर धूल के कण और मिट्टी को उड़ता देख (Air Pollution) वायु प्रदूषण फैलाए जाने के आरोप में जुर्माने की कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी - सैदपुर रोड पर निर्माणाधीन सेतु स्थल पर सेतु निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर वायु प्रदूषण फैलाये जाने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। एडीएम फाइनेंस (नोडल अधिकारी) मनोज कुमार सिंघल ने साइट का निरीक्षण किया, तो पाया सेतू स्थल पर डस्ट नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके साथ ही वहां पर सूखी मिट्टी व जगह-जगह बालू के ढेर लगे हुए थे। एकत्र, मौके पर अधिक वायु प्रदूषण पाए जाने पर जल छिड़काव न किये जाने व निर्माणाधीन मार्ग को अधूरा छोडऩे पर किया गया।
पीडब्ल्यूडी पर भी लगाया जा चुका है 25 लाख का जुर्माना
वहीं बता दें कि इससे पहले 25 लाख का जुर्माना पीडब्ल्यूडी पर किया गया था। इस मामले में एडीएम फाइनेंस बुलंदशहर मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि शासन के आदेश के बाद दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इस के क्रम में लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। सरकारी या गैर सरकारी निर्माणों पर भी प्रदूषण न फैलाने की आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुलावठी रोड पर चल रहे, निर्माण को लेकर वहां की प्राइवेट कंपनी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। और लगातार हम लोग प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए कार्रवाई और अभियान चलाए हुए हैं।
Published on:
29 Nov 2019 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
