वे धक्के देते हुए देवराज को सहायक अभियंता के कक्ष में ले गए। बाहर चैनल गेट बंद कर दिए और मारपीट शुरू कर दी। लात-घूसों से की मारपीट से कांग्रेस शहर अध्यक्ष गंभीर घायल हो गए। जब बेहोश हुए तो बाहर लाकर डाल दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने गोचर को बूंदी चिकित्सालय में लेजाकर भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।