बाजार में सदाबहार कार्टून वाली पिचकारी भी बच्चों की पहली पसंद बनी हैं। छोटे बच्चों को डोरे मोन, ऑगी के साथ छोटा भीम की पिचकारी ही चाहिए। इसमें टैंक, बटर फ्लाई, हेलीकॉप्टर, बैट मेन, सुपर मेन, गन, सुई जैसे कई पिचकारियां मार्केट में हैं, जो बच्चों को खासतौर पर लुभा रही है। सबसे ज्यादा मांग डोरेमोन, स्पाइडर मेन,वीडियो गेम्स की बंदुक पिचकारियों के बड़े-बड़े पाइप लेकर आया है। इस बार होली मार्केट्स में काफी रोचक मास्क नजर आ रहे हैं। इन में एंग्रीबर्ड मास्क, मंकी, टाइगर, कार्टून मास्क काफी लोकप्रिय हैं।