8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, रोडवेज जाम करने की दी चेतावनी…

मांगो को लेकर लामबंद कर्मचारी चार दिवसीय धरने पर बैठे

2 min read
Google source verification
Statewide warnings of Roadways United Front

बूंदी. बोनस,डीए, सातवें वेतन आयोग को लागू करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर लामबंद रोडवेज संयुक्त मोर्चा का प्रदेश.व्यापी चेतावनी धरना मंगलवार से शुरू हुआ। आगामी 13 अप्रेल तक जारी धरने को लेकर रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने एक स्वर में कहा कि जल्द ही मांगो पर सरकार ने ध्यान नही दिया तो 25 व 26 जुलाई को रोडवेज जाम करेगी।

Read More: पानी के लिए बिजली के खंम्भे से लटकाया... राजस्थान के इस गांव में मची पानी की त्राहि..फोडी़ मटकी

रोडवेज परिसर में धरने बैठे कर्मचारियों में अब तक बोनस बकाया व सरकार के उदासीनपूर्ण रवैये से रोष व्याप्त है। सभा में एटक,सीटू, संयुक्त महासभा के पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए सरकार की कर्मचारी, मजदूर विरोधी नितियों की आलोचना करते हुए जमकर कोसा।

Read More: कनिष्ठ अभियंता व जलदाय कर्मचारियों ने बूंदी कांग्रेस शहर अध्यक्ष के साथ की मारपीट चलाए लात घुसे

राजस्थान रोडवेज वक्र्स सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन , कामरेड खलील खान ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगो पर जल्द ध्यान नही दिया गया तो रोडवेज का ***** जाम कर दिया जाएगा।

Read More: गली के श्वान को गौरी मैम ने गोद में लेकर पढ़ाया इंसानियत का पाठ...आखिर ऐसा क्या हुआ कि पावणों के निकलवा दिए प्यार के आंसू ...

संयुक्त मोर्चा प्रवक्ता अशोक सक्सेना,जाकिर हुसैन मिर्जा नसीब, दीपक शर्मा, हबीब खान,राम सिंह, शिव कुमार शर्मा, मनोज मीणा,को कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने पुष्पमाला पहनाकर धरने पर बिठाया।

Read More: हाड़ौती का पहला मामला- न्यायालय में झूठी गवाही देने वाले के खिलाफ न्यायाधीश ने पेश किया परिवाद...

आगामी 13 अप्रेल तक धरना जारी रहेगा। आप को बता दे की रोडवेज कर्मचारी अपनी लंम्बित मांगो को लेकर आन्दोलनरत है। धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई लेकिन लंबे समय बाद भी कर्मचारियों की मांगो पर ध्यान नही दिया जा रहा। ऐसे में एक बार फिर कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी मांगो को रखा