scriptबूंदी उत्सव- लोक सांस्कृति के रंगों के बीच तीन दिवसीय बूंदी उत्सव का भव्य शुभारंभ- | three-day Bundi festival between the colors of public culture- | Patrika News

बूंदी उत्सव- लोक सांस्कृति के रंगों के बीच तीन दिवसीय बूंदी उत्सव का भव्य शुभारंभ-

locationबूंदीPublished: Nov 06, 2017 04:50:44 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

शोभायात्रा में झलकी विरासत की झांकी, विदेशी पावणों ने जी भर उठाया लुत्फ , रंगे उत्सवी रंग में…

three-day Bundi festival between the colors of public culture-

बूंदी- सांस्कृतिक रंगों के समागम के बीच हाड़ौती के पर्यटन पर्व तीन दिवसीय बूंदी उत्सव का शुभारंभ सोमवार सुबह मंगल वाद्य, ढोल नंगाढों एवं झांझो की ध्वनियों तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गढ़ गणेश की विधिवत पूजा अर्चना से हुआ। मंगल वाद्यों की धुनों व वैदिक मंत्रोच्चार से जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने गढ़ गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद ध्वजारोहण कर उत्सव का श्रीगणेश किया गया। मधुर स्वर लहरियों के बीच भव्य शोभायात्रा शुरू हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस परेड ग्राउण्ड पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के बाद पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित परंपरागत स्पर्धाओं ने पूरे वातावरण को उत्सवी रंग में रंग दिया। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में विदेशी सैलानियों के साथ नगरवासियों ने भी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई ।

read moreबाघो के आने से पहले ही मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिर्जव पर बरसने लगा पैसा


शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब
बूंदी के प्रथम नागरिक नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, विभिन्न समाजों के धर्मगुरू, विदेशी पावणे एवं गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं आमजन के बीच जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार एवं पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू की अगुवाई में जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगण, विद्यार्थी, स्काउट गाइड, आंगनबाडी कार्यकर्ता सभी शोभायात्रा में भागीदार बने। जैसे शोभायात्रा शहर की गलियों में आगे बढती रही, बूंदीवासी इसे निहारने और इसके स्वागत के लिए तत्पर हो उठे। घरों, दुकानों के बाहर, छतों,मुण्डेरों, झरोखों से लोगों ने विरासत की इस झांकी को निहारा। शोभायात्रा में शामिल हाथी, सजे धजे ऊंट, घोड़े, ऊंट गाडिय़ा, बैण्ड दल, खुली जीपे, मंगल कलशधारी बालिकाएं,परपंरागत वेशभूषा में महिलाएं, विदेशी सैलानी तथा झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में आजाद बैण्ड, बोहरा समाज का बैण्ड व अन्य बैण्ड स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। वहीं लोक गीतों व नृत्यों की प्रस्तुतियां देते कलाकार अपनी प्रस्तुतियां से दर्शकों को आकर्षित कर रहे थे। इसके अलावा विभिन्न समाजों के प्रमुख धर्माचार्य परपंरागत वेशभूषा में शामिल थे। शोभायात्रा में महाकवि सूर्यमल्ल मिश्रण, हाडी रानी की झांकी तथा विभिन्न विभागों द्वारा तैयार झांकियां भी आमजन में संदेश देती प्रतीत हुई। इनमें स्वच्छ भारत मिशन,अन्नूर्णा भण्डार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिल एवं बाल विकास की झांकियां भी शामिल थी।

read more: राजस्थान ने ऐसा घेरा की दबाव में आया मध्यप्रदेश, आज छोड़ेगा गांधी सागर से पानी

पुष्पवर्षा,आतिशबाजी, ताम्बूल से स्वागत
शोभायात्रा का शहर में जगह.जगह स्वागत किया गया। विभिन्न समाजों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, जिला कलक्ट्रेट के कर्मचारियों, रेडक्रास सोसायटी एवं अग्रिम संगठनों ने स्वागत किया। किसी ने पुष्प वर्षा की तो किसी ने लौंग, इलायची,ताम्बूल से सत्कार किया।

read more: लाखों लोगो ने लगाई चम्बल में आस्था की डुबकी

 

खूब भायी मटका दौड़, सिर पर सजा साफा-
पुलिस परेड ग्राउण्ड पर विदेशी पावणों ने पूरे उत्साह से बूंदी उत्सव के पहले दिन सभी कार्यक्रमों में शिरकत की। सुबह शोभायात्रा से लेकर परम्परागत खेलों तक उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। स्पर्धाओं में स्थानीय निवासियों के साथ ही विदेशी सैलानियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर ऊंट दौड़, घोडा दौड़, पणिहारी दौड, मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधो प्रतियोगिता, रस्सा-कसी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसके बाद राजस्थानी वेशभूषा तथा सेना, आरएसी व पुलिस बैण्ड वादन दलों ने सिन्फोनिऐटा की शानदार प्रस्तुतियां दी।
ये रहे विजेता
बूंदी उत्सव के तहत आयोजित विविध प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार दिए गए। साफा बांधो प्रतियोगिता में इटली की लॉरा ने प्रथम, द्वितीय इग्लेण्ड के जोसेफ व जर्मनी की एक्की तीसरे स्थान पर रही। विदेशी सैलानियों की पणिहारी दौड़ में इग्लेण्ड की शाटलर प्रथम, इग्लेण्ड की ही एगी द्वितीय व जर्मनी की सेबिन तीसरे स्थान पर रही। मूंछ प्रतियोगिता में कोटा के धन्नालाल प्रथम, नंदकिशोर द्वितीय व जगदीश प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतिस्पर्धा में इग्लेण्ड के जोसेफ और ऑस्ट्रेलिया के लेकिनन ने भी हिस्सा लिया। स्थानीय साफा बांधों प्रतियोगिता में भवंरलाल सैनी प्रथम, कुलदीप सिंह कानावत द्वितीय व श्योजी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह ऊंट दौड़ प्रतियोगिता में मोहनपुरा के कैलाश प्रथम, कन्हैया द्वितीय एवं गोकुल तीसरे स्थान पर रहे। घुड़ दौड़ में बूंदी के आकश ने प्रथम, लेखराज ने द्वितीय और रामदयाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्थायी निवासियों की पणिहारी दौड़ में नीतू गोचर प्रथम, सोनिया बैरवा द्वितीय तथा रिकेंश सुमन तीसरे स्थान पर रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो