6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नये साल के स्वागत में दारू नहीं, बहेगी दूध की गंगा… दारू नही दूध से होगा नये साल का स्वागत

दारू नही दूध के साथ करो नव वर्ष की शुरूआत नये साल का स्वागत कुछ अनुठे अंदाज के साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 29 Dec 2017, 8:18 PM IST

Welcome new year without alcohol milk

new year

बूंदी. बस दो दिन ओर उसके बाद नये साल का धमाल...31 दिसम्बर की रात जैसे ही घड़ी की दोनो सुईयां आपस मिलेगी युवा से लेकर बुजूर्ग 2018 के स्वागत और पुराने वर्ष की विदाई में मशगुल होगा। जगह जगह पार्टी का धमाल तो हर वर्ग नये साल का स्वागत अपने अंदाज में करेगा लेकिन बूंदी के युवा नये साल का स्वागत कुछ अनुठे अंदाज के साथ करेगें।

Read More: Astrology_ सूर्य व पृथ्वी की गति में होने वाला परिवर्तन इस बार यह लाएगा यह संयोग... 2018 का नया विक्रम संवत 2075, 13 महीने का होगा...

सामाजिक सरोकार से जुड़े शहर का युवा साथी संगठन नये साल पर दूध वितरण करेगा जी हां दारू नही दूध के साथ करो नव वर्ष की शुरूआत थीम पर संस्थान 31 दिसम्बर को 1200 लीटर दूध का वितरण करेगा। 84 खंभो की छतरी तेजाजी चौक पर आयोजित बैठक में निर्णय लेते हुए संस्थान अध्यक्ष विकास पंचाल ने बताया कि नशे में आज का युवा न सिर्फ अपनी राह से भटक रहा है, बल्कि सर्वाधिक मौत का आंकड़ा भी इसी की वजह से देखा जा रहा है।

Read More: भेंसे पर सवार काले वस्त्र पहने आएगे सूर्य देव...सावधान! विद्वानों के लिए आ रहें कष्ट के दिन...

इसी मर्म को लेकर संस्थान ने संकल्प लिया है कि हर वर्ष नये साल का स्वागत दूध वितरण के साथ किया जाए और इसी को लेकर युवाओं को प्रेरित कर रहें है कि पुराने साल की विदाई और नये साल का स्वागत दारू पार्टी नही बल्कि मीठा दूध पीकर करे।

Read More: सूर्य खोलेगा किस्मत के द्वार, नए साल में इन पर होंगी पैसों की बरसात


रैली निकालकर देगें स्वच्छता का संदेश-


नई ऊर्जा व स्वच्छता का संदेश देते हुए संस्थान के सदस्य रैली निकालकर युवाओं को प्रेरित करेगें। उपाध्यक्ष राजाराम गुर्जर, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार माली, संगठन मंत्री मिथलेश मीणा, ब्रहनंद किराड, हेमराज सैनी, महामंत्री दिनेश नाथ तुलसीराम सैनी, महामंत्री सैनी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटे है।