8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नये साल में शराब पी तो खैर नहीं, नई गाइड लाइन जारी

नए साल का वेलकम करने के लिए हर कोई तैयार है, होटल, रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पॉट, ऐतिहासिक जगहे और हाल ही में तैयार किए गए नए डेस्टिनेशन भी लोगों की विजिटिंग लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन नई गाइड लाइन के अनुसार नहीं पी सकेंगे शराब...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 Dec 2023, 10:17 AM IST

new_year_celebration_in_jail_if_drink_alcohol_in_parties__new_guideline.jpg

नए साल का वेलकम करने के लिए बुरहानपुर तैयार हैं। होटल, रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पॉट, ऐतिहासिक जगहे और हाल ही में तैयार किए गए नए डेस्टिनेशन भी लोगों की विजिटिंग लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, तैयारियों को लेकर सिभी अलर्ट हैं। इसमें होटल मालिकों, रेस्टोरेंट आदि पर भी लोगों ने अच्छे ऑफर दिए गए हैं। बुरहानपुर के लोगों के मुड़ के हिसाब से कई जगहों लोगों ने अपनी अपनी तैयारी की है।

इन पार्कों में भी जाएं घूमने

शाही किला पार्क और मरीचिका, रेणुका उद्यान पार्क में भी नए साल पर भीड़ रहेगी। शाही किला में भी रौनक देखने को मिलेगी। लोग मोहना संगम, असीरगढ़, राजा की छतरी, कुंडी भंडारा आदि स्थानों पर जाएंगे।

ये भी पढ़ें :लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा का '5 प्वॉइंट' फॉर्मूला, 'एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी' थीम पर जीत की तैयारी
ये भी पढ़ें : पहली कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सीएम ने लिया गृह विभाग, किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग? देखें पूरी लिस्ट

होटल अंबर में कार्यक्रम होगा खास

होटल अंबर में भी थर्टी फस्ट की नाइट को खास बनाने का पूरा इंतजाम है। संचालक होशंग हवलदार ने बताया कि यहां स्थानीय आर्केस्ट्रा रहेगा। सभी अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। कार्यक्रम रात 12 बजे तक चलेगा।

सख्ती भी रहेगी

थर्टी फस्ट की रात्रि में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्ती भी रहेगी। इंदौर इच्छापुर हाइवे सहित शहर के चौराहों पर प्वाइंट लगाकर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच होगी। शराब पीकर वाहन चलाने एवं दोपहिया वाहन पर तीन बैठाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। नए साल 2024 के स्वागत में अगर थर्टी फस्ट की पार्टी कर शराब के नशे में विवाद करने वाले लोगों को पुलिस पकडकऱ थाने ले जाएगी। प्रमुख चौराहों पर चेकिंग लगाकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें :गाली वाले रैप में 'भोले' का नाम, वायरल वीडियो देख महाकाल मंदिर के पुजारी बोले, 'गायकों के घर ढहाओ'
ये भी पढ़ें :अयोध्या राम मंदिर के साथ ही इस शहर के हर घर से रामलला को पहुंच रहा निमंत्रण, भक्तों की पुकार, 'प्रभु जी चले आना'