Aadhaar Card : भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड (AADHAAR CARD) बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। सरकारी और गैर सरकारी कामकाज आधार के बिना नहीं किया जा सकता। स्कूलों में बच्चे के दाखिले, बैंक में खाता खुलाना, लोन लेना, नए व पुराने वाहन या प्रॉपर्टी खरीदना और आरटीआर के लिए आधार अनिवार्य हो गया है। सरकार आधार कार्ड को पैन कार्ड (PAN Card) और वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से लिंकिंक करवा रही है। ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी हो गया है। अगर अभी तक आपने अपने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) को नहीं जोड़ा है तो उसे तुरंत जोड़ दीजिए। इस आर्टिकल के जरिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस और आधार (AADHAAR CARD and Driving License link) को जोड़ने और इनके फायदे के बारे बताया जा रहा है।