7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil में 3 डॉलर प्रति बैरल की तेजी, ईरान के एक प्रस्तावित बिल का असर, जानिए भारत में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Crude Oil Price Today: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है। WTI क्रूड 78 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Price Hike

Petrol Diesel के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। (फोटो: AI)

Petrol Diesel Price Today 7 August 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों में करीब 3 डॉलर प्रति बैरल की तेजी देखने को मिली। ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर देश के पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई और आयात बिल पर पड़ सकता है। लेकिन अभी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।

Crude Oil में आई 1% की तेजी

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इनमें तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 83.45 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड भी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 78.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Crude Oil में तेजी का कारण

तेल की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है। मीडिया खबरों के मुताबिक, ईरान एक ऐसे कानून पर विचार कर रहा है, जिसके तहत होर्मुज से अमेरिकी और इजरायली जहाजों के गुजरने पर रोक लगाई जा सकेगी। इसके साथ ही अन्य कुछ देशों से मुआवजा लेकर ही होर्मुज से आवाजाही की अनुमति दी जाए। ईरानी संसद इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इन घटनाओं से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग को लेकर चिंता बढ़ी है, जिससे ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा हो गया।

7 अगस्त को भारत में Petrol Diesel के ताजा दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.18₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.89₹95.37
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹109.33₹101.02
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
जयपुर₹112.69₹97.78
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

कैसे तय होती है फ्यूल की कीमत?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें केवल क्रूड ऑयल के भाव पर निर्भर नहीं करतीं। कीमत तय करने में कई अन्य कारक भी अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग लागत, परिवहन और वितरण खर्च, तेल कंपनियों का मार्जिन तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर शामिल होती है।