जिन निवेशकों ने इस आईपीओ में पैसा लगाया है, वे अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद चेक कर सकते हैं कि उन्हें शेयर मिला या नहीं। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट या रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट पर यह चेक किया जा सकता है। बीएसई की वेबसाइट का लिंक https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx है। वहीं, रजिस्ट्रार की वेबसाइट का लिंक https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html है। आपको इन लिंक्स पर जाकर मांगी गई डिटेल भरनी है और आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।