21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Post Office की इस स्कीम से बेटी को मिलेंगे करीब 70 लाख रुपये, पढ़ाई और शादी की दूर हो जाएगी चिंता, जानें डिटेल

Post Office की इस स्कीम से बेटी को मिलेंगे करीब 70 लाख रुपये, पढ़ाई और शादी की दूर हो जाएगी चिंता, जानें डिटेल

Sukanya Samriddhi Account Return: इस योजना में इस समय 8.2 फीसदी की उच्च ब्याज दर मिल रही है। जहां एक तरफ बैंक जमा पर ब्याज दर घटा रहे हैं, वहीं एसएसवाई स्कीम लगातार उच्च रिटर्न दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 8 Jul 2025, 9:28 AM IST

Sukanya Samriddhi Account Return

सुकन्या समृद्धि योजना एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। (PC: Pixabay)

Sukanya Samriddhi Return: निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों में बच्चों की हायर एजुकेशन और शादी को लेकर बडी टेंशन रहती है। पेरेंट्स को यही चिंता खाए रहती है कि इन खर्चों के लिए पैसा कहां से आएगा। इसलिए बच्चों की बहुत कम उम्र से ही पेरेंट्स को उनकी हायर एजुकेशन और शादी के खर्चों के लिए निवेश शुरू कर देना चाहिए। बेटियों के मामले में सरकार की एक काफी लोकप्रिय योजना है। यह सुकन्या समृद्धि स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी का खर्च जुटा सकते हैं। यहां तक कि आप अपनी बेटी के लिए करीब 70 लाख रुपये तक का फंड भी जुटा सकता हैं। यह पोस्ट ऑफिस की स्कीम है। बैंकों के जरिए भी इसमें अकाउंट खुलवाया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

SSY में कितना मिलता है ब्याज?

सुकन्या समृद्धि एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। सरकार हर 3 महीने में इस स्कीम पर ब्याज दर तय करती है। इस समय सुकन्या समृद्धि स्कीम में 8.2 फीसदी की शानदार ब्याज दर मिल रही है। यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर है।

SSY में कितना कर सकते हैं निवेश?

सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये एक वित्त वर्ष में जमा करा सकते हैं। इस योजना में एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1,50,000 रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो मंथली रूप से किस्तों में या सालाना एक मुश्त निवेश इस योजना में कर सकते हैं।

कौन खोल सकता है अकाउंट?

सुकन्या समृद्धि योजना में पेरेंट्स अपनी बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले तक अकाउंट खुलवा सकते हैं। एक परिवार में सिर्फ 2 बेटियों का ही सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाया जा सकता है। जुड़वा या तीन बच्चे एक साथ होने के मामलों में 2 से अधिक खाते खुलवाए जा सकते हैं।

मैच्योरिटी अवधि

इस योजना मे खाता खुलवाने के अधिकतम 15 साल तक पैसे जमा कराए जा सकते हैं। अगर किसी वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये भी जमा नहीं कराए जाते तो वह अकाउंट डिफॉल्ट हो जाता है। इस अकाउंट को ओपनिंग डेट से 15 साल पूरे होने से पहले तक फिर से चालू करा सकते हैं। इसके लिए आपको न्यूनतम 250 रुपये+ हर डिफॉल्टेड साल के लिए 50 रुपये जमा कराने होंगे। आपके द्वारा किया गया यह निवेश इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन के योग्य होता है।

कब कर सकते हैं निकासी?

जब आपकी बेटी 18 साल की हो जाए या 10वीं क्लास पास कर ले, तो आप इस खाते से 50 फीसदी रकम की निकासी कर सकते हैं। यह निकासी एकमुश्त या किस्तों में की जा सकती है। अकाउंट खुलने के 21 साल बाद या बेटी की शादी के समय यह अकाउंट मैच्योर होता है। अगर आप बेटी के जन्म के तुरंत बाद अकाउंट खुलवाते हैं, तो बेटी के 15 साल की होने तक पैसे जमा कर सकते हैं। इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। यानी इस दौरान आपको पैसे नहीं जमा कराने होते, लेकिन ब्याज मिलता रहता है। खाते में ब्याज सहित बची हुई रकम बेटी की उम्र 21 साल होने पर निकाली जा सकती है।

आपकी बेटी को मिलेंगे करीब 70 लाख रुपये

सुकन्या समृद्धि योजना से आप अपनी बेटी के लिए करीब 70 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। आप अपनी बेटी के 1 साल का होने पर SSY में खाता खुलवाते हैं और हर साल 1,50,000 रुपये निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी के समय कुल 69,27,578 रुपये मिलेंगे। इसमें 22,50,000 रुपये आपकी निवेश की गई रकम और 46,77,578 रुपये ब्याज आय होगी।