PF Account Interest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO हर साल अपने मेंबर्स के अकाउंट में पीएफ का ब्याज जमा करता है। ईपीएफओ इस हफ्ते वित्त वर्ष 2025 का पीएफ का ब्याज कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर रहा है। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ईपीएफओ इस हफ्ते मेंबर्स के खातों में वित्त वर्ष 2025 के 8.25 फीसदी ब्याज का पैसा जमा करने की प्रोसेस पूरी कर लेगा। मांडविया ने कहा, 'इस बार 13.88 लाख संस्थानों के 33.56 करोड़ मेंबर्स खातों में ब्याज जमा करना है।'