
दुनिया का सबसे रईस लोगों की सूची में अब बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। खास तौर पर रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। यही नहीं उन्हें पछाड़ने वाले भारतीय उद्योगपति ही हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मुके अंबानी को पछाड़कर भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स का तमगा हासिल कर लिया है। इसके साथ ही अंबानी और अडानी ने फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है। यानी अमीरों सूची में ये भी एक बड़ा उलटफेर है। दुनिया भर के शेयर बाजारों में जारी गिरावट इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक अंबानी और जुकरबर्ग अब टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो चुके हैं।
शेयर बाजार में जारी गिरावट के चलते अरबपतियों की दौलत पर बड़ा असर हुआ है। इसके साथ ही अरबपतियों की रैंकिंग में भी बदलाव आ गया है। इस हलचल के बीच अडानी समूह के गौतम अडानी अब एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। वह पहले भी मुकेश अंबानी को पछाड़ने के करीब पहुंचे हैं, लेकिन कभी आगे नहीं निकल पाए थे।
यह भी पढ़ें - मुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर है मैकडॉनल्ड्स का ये पूर्व कर्मचारी, जानें कितनी संपत्ति का है मालिक
मुकेश अंबानी को पछाड़ने के साथ ही गौतम अडानी ने एक और उपलब्धी हासिल की है। वे दुनिया के अमीर लोगों की सूची में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। ये सूची फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर सूची है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे तक गौतम अडाणी की संपत्ति 90.5 अरब डॉलर यानी 6.78 लाख करोड़ रुपए हो गई थी। वहीं इसी समय पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर यानी 6.69 लाख करोड़ रुपए थी। ऐसे में अडाणी छलांग लगाकर अंबानी से आगे निकल गए।
शुक्रवार को शेयरों में हुए उलटफेर के चलते अंबानी की संपत्ति में 2.14 फीसदी या 2 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अमीरों की सूची में टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज है, हालांकि उनकी नेटवर्थ में भी गुरुवार को 3.44 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।
फेसबुक के MarK Zuckerberg को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। कंपनी के शेयरों में करीब 26 फीसदी की गिरावट आई है। इससे जुकरबर्ग की दौलत को 29.7 बिलियन डॉलर का चुना लग गया।
इस तरह उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 बिलियन डॉलर पर आ गई।
1. टेस्ला, स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क- संपत्ति 232.3 बिलियन डॉलर
2. र्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली- संपत्ति 193.6 बिलियन डॉलर
3. अमेजन के मालिक जेफ बेजोस- संपत्ति 164.8 बिलियन डॉलर
4. माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं- संपत्ति 131.9 बिलियन डॉलर है।
5. गूगल के लैरी पेज- संपत्ति 122.4 बिलियन डॉलर
6. गूगल के सर्गी ब्रिन- संपत्ति 116.3 बिलियन डॉलर
7. बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट - संपत्ति 113.8 बिलियन डॉलर
8. सॉफ्टवेयर लैरी एलिसन - संपत्ति 111.5 बिलियन डॉलर
9. माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बॉलमर- संपत्ति 96.1 बिलियन डॉलर
10. अडानी ग्रुप के गौतम अडानी एंड फैमिली- संपत्ति 90.3 बिलियन डॉलर
11 डायवर्सिफाइड मुकेश अंबानी- संपत्ति- 89.4 बिलियन डॉलर
12. फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग-संपत्ति 84.8 बिलियन डॉलर
यह भी पढ़ें - अडानी ने रोजाना कमाए 1002 करोड़, रिलायंस के मुकेश अंबानी शीर्ष पर कायम
Published on:
04 Feb 2022 05:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
