
Gold Price Update: ग्लोबल मार्केट से मिल नेगेटिव संकतों के बीच घरेलू फ्यचर्स मार्केट यानी एमसीएक्स पर सोमवार को शाम के सत्र में सोना 1 प्रतिशत गिरकर 93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे चला गया। पिछले शुक्रवार को यह 93,940 रुपए के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में एक फीसदी की कमजोरी देखी गई। हालांकि बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड सोमवार को शुरुआती कारोबार में 3,246 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई तक ऊपर गया था। ऊपरी स्तरों से निकल रही मुनाफावसूली ने सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है। लेकिन ब्याज दरों में कटौती की संभावना, अमेरिका सहित दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी और महंगाई बढऩे की आशंका से कारोबारी सोने को लेकर बुलिश हैं।
आईबीजेए के मुताबिक, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने कीमत 91,110 रुपए है, जबकि 20 कैरेट सोना 83,080 रुपए, 18 कैरेट सोना 75,620 रुपए, 14 कैरेट गोल्ड 60,210 रुपए है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,566 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,551 रुपए प्रति ग्राम है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,551 रुपए प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,551 रुपए प्रति ग्राम है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,551 रुपए प्रति ग्राम है। रांची में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 93,820 रुपए दर्ज किया गया है।
ग्लोबल लेवल पर खासकर अमरीका और चीन के बीच छिड़े ट्रेड वॉर के मद्देनजर जो अनिश्चितता की स्थिति बनी है, उसमें बतौर सुरक्षित विकल्प सोने की मांग बरकरार रह सकती है। साथ ही बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से भी सोने की मांग में और तेजी आने की उम्मीद है। इतना ही नहीं महंगाई के खिलाफ ‘हेज’ के तौर पर सोने की पूछ परख बढ़ सकती है। जानकार मानते हैं कि इन्वेस्टमेंट डिमांड गोल्ड के लिए इस साल सबसे ज्यादा सपोर्टिव साबित हो सकता है। सोने में रेकॉर्डतोड़ तेजी के बीच लोग इसके ईटीएफ में जमकर निवेश कर रहे हैं।
सोना न केवल आभूषण के रूप में, बल्कि एक बेहतरीन निवेश के रूप में भी देखा जाता है। लेकिन अगर आप इसे खरीदते समय सावधानी नहीं बरतते, तो धोखा या नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं वे 5 ज़रूरी बातें जिनका ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
1 हॉलमार्क ज़रूर जांचें
हॉलमार्क एक सरकारी मुहर है जो सोने की शुद्धता की गारंटी देती है। BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें, जिसमें कैरेट की स्पष्ट जानकारी (22K, 18K आदि) हो। बिना हॉलमार्क का सोना लेना जोखिम भरा हो सकता है।
2 सोने की शुद्धता (Purity) समझें
सोने की शुद्धता कैरेट (Karat) में मापी जाती है।
24 कैरेट = 99.9% शुद्ध
22 कैरेट = 91.6% शुद्ध (ज्यादातर आभूषणों में यही उपयोग होता है)
18 कैरेट = 75% शुद्ध
उपयोग के अनुसार कैरेट चुनें – निवेश के लिए 24K और पहनने के लिए 22K उपयुक्त मानी जाती है।
3 मेकिंग चार्ज पर नज़र रखें
ज्वैलर आमतौर पर सोने के दाम के अलावा मेकिंग चार्ज वसूलते हैं, जो कुल कीमत का 8% से 25% तक हो सकता है। कोशिश करें कि आप फिक्स्ड रेट या प्रति ग्राम आधारित चार्ज वाला विकल्प चुनें।
4 बिल ज़रूर लें
हर खरीदारी पर पक्की बिलिंग ज़रूरी है। यह न केवल गारंटी देता है, बल्कि भविष्य में सोने को बेचने या एक्सचेंज करने में मददगार होता है। बिल में कैरेट, वजन, रेट, मेकिंग चार्ज और GST साफ-साफ लिखा होना चाहिए।
5 बायबैक और एक्सचेंज पॉलिसी समझें
सोना खरीदने से पहले यह जान लें कि दुकानदार की बायबैक या एक्सचेंज पॉलिसी क्या है। कुछ दुकानदार वजन और शुद्धता के अनुसार पूरा दाम लौटाते हैं, जबकि कुछ कटौती करते हैं।
अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो सोना खरीदना न केवल सुरक्षित रहेगा बल्कि भविष्य में लाभदायक भी साबित हो सकता है।
Updated on:
15 Apr 2025, 9:07 AM IST
Published on:
15 Apr 2025, 9:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.