26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Rate Toady: सर्राफा बाजारों में आज महंगा मिल रहा सोना, जानिए तनिष्क और मालाबार समेत बड़े ज्वैलर्स किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

Gold Rate Toady: सर्राफा बाजारों में आज महंगा मिल रहा सोना, जानिए तनिष्क और मालाबार समेत बड़े ज्वैलर्स किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

22 Carat Gold Rate: निचले स्तरों पर खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग के चलते घरेलू हाजिर और वायदा बाजारों में आज सोने में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदें बढ़ने से आगे की तेजी सीमित रह सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 26 Nov 2026, 2:45 PM IST

24 carat gold rate

सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

24 Carat Gold Rate 26th Nov 2026: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू सर्राफा बाजारों में भी भाव बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को सुबह के सत्र में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,22,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,20,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,09,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 79,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

सोने की शुद्धताभाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,22,980
22 कैरेट₹1,20,030
20 कैरेट₹1,09,450
18 कैरेट₹99,620
14 कैरेट₹79,320

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में गुरुवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,26,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट गुरुवार को 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव 73,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

अमेरिका में महंगाई बढ़ने के बावजूद क्यों आई सोने-चांदी में तेजी?

मास्टर कैपिटल सर्विसेस लिमिटेड के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि प्रकाश सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह हालिया बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग है। हालांकि, अमेरिका में महंगाई बढ़ने से फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका मजबूत हुई है, जो आमतौर पर कीमती धातुओं के लिए निगेटिव मानी जाती है। इसके बावजूद निवेशक कम कीमतों का फायदा उठाकर खरीदारी कर रहे हैं।

डॉ रवि ने कहा, 'कीमतों में इस सुधार के दौरान अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में गिरावट और वैश्विक अनिश्चितता से भी सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, चांदी में अतिरिक्त खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि, कीमतों में यह तेजी आगे भी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने और डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में आगे की तेजी सीमित रह सकती है।'