1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार से आप भी हो सकते हैं धोखाधड़ी का शिकार, बचने के लिए करें ये खास उपाय

वर्तमान में आधार कार्ड का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है। कोई भी जरूरी काम हो आधार कार्ड का होना अनिवार्य होता है। इस कारण आधार को गैस कनेक्‍शन से लेकर बैंक खाता तक लिंक किया जा रहा है। आधार कार्ड से जालसाजी के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते से आधार के जरिए होने वाली ठगी से बचने के उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Apr 2022, 8:40 PM IST

Aadhaar Card Fraud

Aadhaar Card Fraud

Aadhaar Card Fraud: आज आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। कोई भी जरूरी काम हो आधार कार्ड का होना अनिवार्य होता है। आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक भी किया जाता है ताकि ग्राहकों की बायोमेट्रिक जानकारी शाखाओं के पास रह सकें। बता दें कि बायोमेट्रिक जानकारी बहुत ही संवेदनशील होता है, इसमें फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग जैसे महत्वपूर्ण डेटा मौजूद होता है। जैसे जैसे आधार हमारे में लिए महत्वपूर्ण होता जा रहा है वैसे वैसे इसके जरिए फ्रॉड के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। आधार कार्ड से जालसाजी के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसै तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आधार कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं।

फर्जी आधार, पैन के जरिए हो रही ठगी
इन दिनों फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज बनाकर भी ठगी की घटना को अंजाम दे रहे है। इसलिए अपना आधार नंबर किसी भी अनजान के साथ साझा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

आधार OTP कभी शेयर न करें
कई बार आधार कार्ड का इस्तेमाल करने पर रजिस्टर मोबाइल नंबर एक ओटीपी आता है। आधार ओटीपी को कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। यह फ्रॉड की एक बड़ी वजह बन सकता है। पर्सनट डिटेल किसी को न दें। ठगी KYC अपडेट के नाम पर आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी पर्सनल डिटेल ले लेते हैं। ऐसे में यह ध्‍यान रखें कि कभी भी पर्सनल डिटेल किसी के साथ साझा नहीं करना है।

यह भी पढ़ें - भूल गए हैं Aadhaar Card से कौन सा नंबर है लिंक, यूं करें चुटकियों में घर बैठे पता



आधार को रखें लॉक
यूआईडीएआई आपको अपना आधार कार्ड लॉक और अनलॉक करने का भी विकल्प मुहैया कराता है। आधार की जरूरत न होने पर आप आधार नंबर लॉक कर लें वहीं जब जरूरत हो तो इसे अनलॉक कर लें। इससे फ्रॉड की संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Aadhaar Card : बिना एड्रेस प्रूफ के कैसे बदलें आधार का पता, जानिए क्या है नया तरीका


UIDAI नहीं मांगता कोई डिटेल
UIDAI कभी भी आधार धारक से कोई जानकारी नहीं मांगता है। फ्रॉड लोगों से बचने के लिए कभी भी फोन, एसएमएस या ईमेल पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं देनी चाहिए।

मोबाइल नंबर हमेशा रखें अपडेट
सबसे खास बात अपने आधार में हमेशा मोबाइल नंबर अपडेट रखें। अगर आपको आधार से लिंक्‍ड अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को लेकर कोई संदेह है तो उसे तुरंत आधार की वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर जाकर वेरिफाई करा लें।