नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, पूनावाला और कई अन्य की नेटवर्थ में उछाल के बावजूद महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित वर्ष 2020 में देश में सुपर रिच लोगों की कुल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 4.4 फीसदी घटकर 12,830 अरब डॉलर रही। क्रेडिट सुईस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 10 लाख डॉलर की संपत्ति वाले धनी लोगों की संख्या 2019 के 7,64,000 से घटकर 6,98,000 रह गई। इस दौरान उनकी कुल संपत्ति 4.4 फीसदी अथवा 594 अरब डॉलर घटकर 12,833 अरब डॉलर रही।