ATM Cash Withdraw New Rule : आप घर से बाहर निकल गए है। आपको पैसों की जरूरत है और आप एटीएम कार्ड घर पर ही भूल आए है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप किसी भी बैंक एटीएम से बिना कार्ड के पैसा निकाल पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में एक नया सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार अब बिना कार्ड के किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा देश के सभी बैंक और एटीएम मशीनों में होगी। rbi ने अपने दिशानिर्देशों में कहा कि कार्ड-लैस तरीके से होने वाले सभी ट्रांजैक्शन शुल्क मुक्त होंगे। आरबीआई की कोशिश है कि आज दौर में जब ऑनलाइन फ्राॅड बढ़ रहे हैं तब डिजिटल ट्रांजैक्शन को कैसे सुरक्षित बनाया जाए। इस सुविधा से क्लोनिंग के जरिए डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर लगाम लग सकेगी।