1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार में है गड़बड़ी तो ना लें टेंशन, सिर्फ एक कॉल में ठीक होगी हर समस्या

मौजूदा समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम करना आसान नहीं है। सरकारी और गैर सरकारी काम के लिए आधार कार्ड बहुत ही आवश्यक हो गया है। ऐसे में जिन लोगों के आधार में कुछ कमियां है या गड़बड़ है, तो उन लोगों को भी कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ता है। ये लोग अब एक कॉल कर अपने आधार की कमियों को दूर कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 3 Apr 2022, 7:11 AM IST

Aadhaar Card

Aadhaar Card

Aadhaar Card Update : वर्तमान में आधार कार्ड हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। सरकारी से लेकर प्राइवेट हर काम के लिए अब आधार जरूरी हो गया है। आधार कार्ड के बिना अब कोई भी काम नहीं किया जा सकता। ऐसे में यदि आपके आधार में नाम, पता गलत है या कोई और गड़बड़ी है वेरिफिकेशन में कई प्रकार की परेशानियों से जुझना पड़ता है। इसलिए जल्द इन खामियों को दूर करना बेहद जरूरी है। वरना आपको कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित किया जा सकता है। आधार में अपनी जानकारी को अपडेट कराने के लिए लोग कई बार परेशान रहते हैं, लेकिन अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब यह प्रक्रिया काफी आसान होने जा रही है।

12 भाषाओं में हेल्पलाइन नंबर
आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान करने के लिए UDAI ने 1947 हेल्‍पलाइन नंबर की जारी किया है। आधार हेल्‍पलाइन 12 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्‍नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उडि़या, बंगाली, असामी और उर्दू में उलब्‍ध है। यह नंबर पूरे साल आईवीआरएस मोड पर चौबीस घंटे उपलब्‍ध है। कॉल सेंटर प्रतिनिधि सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक (सोमवार से शनिवार) उपलब्‍ध रहते हैं।

यह भी पढ़ें - ATM से पैसे निकालते समय ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक को देना पड़ेगा जुर्माना, करना होगा ये काम



मिलेगा हर समस्या का समाथान
यूआईडीएआई की ओर से 1947 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर को डायल करके आप आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस हेल्‍पलाइन नंबर पर आपको आधार नामांकन केंद्रों, नामांकन करने के बाद आधार नंबर की स्थिति और अन्‍य आधार संबंधी जानकारियां लेने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Paytm ने शुरू की नई सेवा: बिना पैसे दिए बुक करें ट्रेन टिकट, ऐसे उठाएं फायदा


मेल के जरिए कर सकते है शिकायत
आप मेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। आपको help@uidai.gov.in पर लिखकर अपनी परेशानी मेल करनी होगी। UAIDI के अधिकारी इस मेल को समय-समय पर चेक करते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।