नई दिल्ली: ford की सब-कॉम्पैक्ट suvFord Ecosport के दाम में 57 हजार रुपये की कटौती की गई है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इकोस्पोर्ट का थंडर एडिशन लॉन्च किया था और इस दौरान कंपनी की तरफ से सब-कॉम्पैक्ट SUV की पूरी रेंज की नई कीमतों की घोषणा की गई है। कीमतों में कटौती के बाद अब इकोस्पोर्ट की शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले शुरुआती कीमत 7.83 लाख रुपये थी।