30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tata से लेकर Mahindra तक की, नए अंदाज़ में धूम मचाने आ रही हैं ये पांच SUV! जानिए कब होंगी लॉन्च

आप भी कार को लेने का मन बना रहे हैं, और उसके फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्च पर इंतजार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपके लिए लेकर आएं हैं, भारत में आने वाली 5 ऐसी कारों की सूची जिन्हें जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।

3 min read
Google source verification
mahindra_xuv300_electric-amp.jpg

Mahindra's Upcoming Car

Upcoming 5 Facelift Cars : साल 2022 के शुरुआत से ही वाहन उघोग में दिलचस्प कारें लॉन्च हो रही है, अब तक हम कई वाहनों की लांचिंग देख चुके हैं, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। आप परिचित हैं, कि अधिकांश कार निर्माता हर 2-3 साल में अपने मौजूदा मॉडल को अपडेट करते हैं, और बीते दो सालों में कोरोना के चलते कई कारें फेसलिफ्ट से चूक गई हैं, जिन्हें अब इस साल लॉन्च किया जाना है। अगर आप भी किसी कार को लेने का मन बना रहे हैं, और उसके फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्च पर इंतजार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपके लिए लेकर आएं हैं, भारत में आने वाली 5 ऐसी कारों की सूची जिन्हें जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।



Hyundai Venue
Hyundai Venue फेसलिफ्ट को जल्द ही एक बड़ा अपडेट मिलेगा। इस कार में कई कॉस्मेटिक अपडेट जैसे कि एक नई डिज़ाइन की गई पैरामीट्रिक ग्रिल, नए आयताकार आकार के हेडलैंप, अलग-अलग डिज़ाइन किए गए एलॉय व्हील, नए एलईडी इंसर्ट के साथ एल-आकार के टेललैंप के साथ नया टेलगेट और एक नई फॉक्स स्किड प्लेट के साथ थोड़ा ट्वीक्ड रियर बम्पर दिया जाएगा। इसके साथ ही नई वेन्यू एक अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक नई ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक से लैस होगी। खबरों की मानें तो अपडेटेड वेन्यू को अगल महीने लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : माइलेज के साथ स्पेस में भी इन कारों का नहीं है कोई जवाब! कीमत 6 लाख से भी कम

Hyundai Creta

वेन्यू के बाद, दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा को अपडेट करेगा। हालांकि इसके आधिकारिक लॉन्च का खुलासा होना बाकी है, लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है, कि मॉडल के 2022 की दूसरी छमाही में आने की सूचना है। इसके डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जाएंगे, जिसमें एलईडी डीआरएल के साथ ब्रांड की नई पैरामीट्रिक ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए एलईडी टेललैंप शामिल हैं। वहीं इसमें एक नया 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अपडेटेड Hyundai की BlueLink कनेक्टेड कार तकनीक शामिल है। अफवाह है कि नई 2022 हुंडई क्रेटा को ADAS सूट मिल सकता है, जो सेगमेंट में पहली बार पेश किया जाएगा।




Mahindra Xuv300 & EV

घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट और XUV300 EV को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। XUV300 को कंपनी सबसे पावरफुल इंजन और कई खास बदलाव के साथ पेश करेगी। हालांकि इस कार को साल 2023 में लॉन्च किया जाएगा। Mahindra XUV300 को नए 1.2L mStallion पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 130bhp की टॉप पावर और 230Nm का टार्क बनाता है। बता दें, XUV300 का ना सिर्फ पेट्रोल मॉडल बल्कि ईवी मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा।




Tata Harrier

टाटा मोटर्स हैरियर फेसलिफ्ट पर काम कर रही है जो 2023 की पहली छमाही में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। हैरियर की लॉन्च को Q5MCE प्रोजक्ट के रूप में जाना जाता है। 2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के बारे में फिलहाल जानकारी कम है। हालाँकि, इतना जरूर है, कि इसमें नए डिज़ाइन किए गए ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बम्पर, नए हेडलैंप और नए अलॉय व्हील जैसे महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो नई हैरियर में 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ADAS मिल सकता है। वहीं इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी ऑफर पर होंगे। इसके साथ ही मिड-लाइफ अपडेट के साथ हैरियर को एक नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

संबंधित खबरें