I-PACE SUV महज 4.8 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। I-PACE इलेक्ट्रिक SUV को 90 kWh लीथियम-आयन बैटरी से लैस किया गया है, जो अपनी दो इलेक्ट्रिक मोटरों से 400 PS पावर बनाती है। इसकी बैटरी 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है। यानी पावर के साथ ही यह गाड़ी एक बड़ी तसल्ली भी देती है और लंबे वक्त तक साथ देने का वादा करती है।