6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फास्ट कारों के शौकीन हैं स्पीड किंग Usain Bolt, कार कलेक्शन ऐसा जो विराट और धोनी के पास भी नहीं

Usain Bolt ने स्पीड के मामले में दुनिया में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। आज हम स्पीड के बादशाह उसैन बोल्ट के बेहद शानदार कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification
 Usain Bolt

फास्ट कारों के शौकीन हैं स्पीड के बादशाह Usain Bolt, कार कलेक्शन ऐसा जो विराट और धोनी के पास भी नहीं

दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट आज अपना 32 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। Usain Bolt ने स्पीड के मामले में दुनिया में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना बहुत मुश्किल है। 21 अगस्त,1986 को जमैका में जन्मे उसैन बोल्ट को स्पीड वाली कारें बहुत ज्यादा पसंद हैं। आज हम स्पीड के बादशाह उसैन बोल्ट के बेहद शानदार कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

फरारी 458 (Ferrari 458)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4,497 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 562 बीएचपी की पावर और 540 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इंजन को 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.87 करोड़ रुपये है।

फरारी एफ 430 (Ferrari F430)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4,308 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 490 बीएचपी की पावर और 465 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इंजन को 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.1 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- मात्र 1 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती Maruti Alto, माइलेज देगी 32 किमी से भी ज्यादा

बीएमडब्ल्यू एम3 (BMW M3)

बीएमडब्ल्यू एम3 में 3.0 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 425 बीएचपी की पावर और 406 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.21 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- बड़ी फैमिली के लिए शानदार है ये 7 सीटर कार, कीमत सिर्फ 4.5 लाख रुपये

निसान जीटी-आर (Nissan GT-R)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 3798 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 561 बीएचपी की पावर और 637 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इंजन को 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।