
रेनो ने बनाया नया रिकॉर्ड, महंगी कारों को पछाड़ ये सस्ती कार बनी बेस्ट सेलिंग
नई दिल्ली:Renault india ने भारत में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में रेनो ने 5 लाख कारें बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। रेनो की इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान क्विड का है। रेनो ने भारत में अब तक जो 5 लाख कारें बेची हैं उनमें अकेले रेनो क्विड 50 प्रतिशत से भी ज्यादा अर्थात 2.75 लाख बिकी है।
वर्तमान में रेनो भारत में कुल चार कार बेचता है जिसमें रेनो क्विड, डस्टर, लॉजी और कैप्चर शामिल है। इनमें रेनो क्विड और डस्टर ही इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है। ये दोनों ही कारें भारत में खूब सफल रहीं। और इन दोनो कारों के भारत में इतना पापुलर होने की सबसे बड़ी वजह इनकी कम कीमत है।
Kwid की बात करें तो अगस्त 2018 में रेनो की इस एंट्री लेवल हैचबैक कार का नया वेरिएंट आया है। जिसे कंपनी ने 2.66 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर उतारा है। पहले के मुकाबले इसके डिजाइन में भी थोड़ा बहुत अपडेट किया गया है। 2018 रेनॉ क्विड में ढ़ेर सारे फीचर्स दिये गये हैं। इनमें से इंटीग्रेटेड रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर आर्मरेस्ट और रियर पैसेंजर के लिए 12V का सॉकेट तो सेगमेंट फर्स्ट यानि एंट्री लेवल हैचबैक कार सेगमेंट में पहली बार दिये गए हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड नेविगेशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर, लेन-चार्ज इंडिकेटर और लोड लिमिटर के साथ सीट बेल्ट प्री-टेंशनर दिया गया है। वहीं 2018 रेनॉ क्विड के टॉप-एन्ड वेरिएंट में पावर स्टीयरिंग, इंजन इंमोबलाइजर, थ्री और फोर-स्पीड मैनुअल AC, पावर विंडोज, ट्रैफिक असिस्ट, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग और रियर ELR (एमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Published on:
20 Dec 2018 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
