नई Cadillac One limousine देखने में एक्सट्रीमली बड़ी है। प्रेसीडेंट की नई कार Cadillac Escalade SUV और Cadillac CT6 sedan से इंस्पायर है। कैपासिटी की बात करें तो कंपनी ने इस नई कार को अपने ट्रक के प्लेट फार्म पर बनाया है यही वजह है कि ये कार 7-9 टन का बोझ उठा सकती है। इस कार के मॉडल को बनाने में कंपनी को 5 साल का टाइम लगा है। आपको बता दें कि नई कार में भी 7 लोगों के बैठने का स्पेस है और सुरक्षा जो कि सबसे बड़ा कंसर्न होता है। उसकी बात करें तो कार में oxygen tanks, bullet and bomb proof shell, run-flat tyres जैसे फीचर्स इस कार में भी है और हालांकि इंजन के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन फिर भी उम्मीद है कि इस कार में भी V8 engine होगा जो पुरानी वाली कार में था।