19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhatarpur news: 7 साल के बच्चे को छोड़ गई मालती, पुलिस के सामने उठी अर्थी, रोता रहा मासूम

Mother death: घटना के समय 7 साल का बच्चा घर के बाहर साइकिल चला रहा था। उसे नहीं पता था कि मां का साथ छूट रहा है।
2 min read
Google source verification
Mother death: मालती प्रजापति फोटो (Photo Source - Patrika)

Mother death: मालती प्रजापति फोटो (Photo Source - Patrika)

Chhatarpur news: एमपी के छतरपुर में अमलताश कॉलोनी में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मायके पक्ष के अनुसार, पुलिस ने देर रात मृतका के पति को भी उसके घर से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।

पुलिस अभिरक्षा में महिला की अर्थी उठी और अंतिम संस्कार भी कराया गया, जिसके बाद पति को दोबारा पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस को घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। है। फुटेज में एक व्यक्ति घर के अंदर जाता हुआ और कुछ देर बाद बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फुटेज समेत घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को जांच का आधार बनाकर मामले की कड़ियां जोड़ने जुटी है।

पुलिस सुलझाएगी पूरी गुत्थी

पुलिस घटना के समय घर में मौजूद परिस्थितियों, सीसीटीवी फुटेज, परिजनों के बयानों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जोड़कर जांच कर रही है। है। पति समेत कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और इनके आधार पर घटना की गुत्थी सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय का कहना है कि घटना को लेकर पति सहित कई कई लोगों लोगों से पूछताछ की गई है। कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाए।

घर में मिला था शव, ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार अमलताश कॉलोनी निवासी मालती प्रजापति पति सुमन कुमार, मूल निवासी ग्राम थरा की घर के अंदर हत्या किए जाने की सूचना सामने आई थी। घटना के समय घर में महिला का सात वर्षीय बेटा मौजूद था, लेकिन वह बाहर साइकिल चला रहा था। बताया गया कि पति ने अपने परिचित पुष्पेंद्र प्रजापति को फोन कर मालती के फोन नहीं उठाने की जानकारी दी और घर जाकर देखने को कहा। जिसके बाद मालती का लथपथ हालत में शव मिला था। घटनी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए।

शरीर पर हथियार से किए वार

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के शरीर पर सात वार किए गए थे। शव जिस कमरे में मिला, वहां महिला की चूड़ियां टूटी हुई थीं, जबकि गले की माला भी टूटी मिली। गले पर चार वार किए गए थे, जबकि पेट, जांघ और हाथ पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे पुलिस को घटना के दौरान संघर्ष की आशंका भी है। महिला का पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच ग्राम थरा में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग