30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में 3 पुलिसकर्मी लहूलुहान, एक गंभीर

आरोपी दीपू जाटव के खिलाफ थाने में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिस कारण पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर अपराधी के घर पहुंची थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Feb 2023, 5:07 PM IST

News

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में 3 पुलिसकर्मी लहूलुहान, एक गंभीर

मध्य प्रदेश में सरकार की तमाम सख्तियों के बावजूद अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहा हैं। सूबे के छतरपुर जिले में अपराधी दीपू जाटव को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए गए हैं। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्हें लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक पुलिस वाले की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि, शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले छुई खदान के पास अपराधी दीपू जाटव को पकड़ने बीती रात करीब 1 बजे पुलिस की टीम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी दीपू जाटव के खिलाफ थाने में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिस कारण पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर अपराधी के घर पहुंची थी। हालांकि, दीपू की गिरफ्तारी की सूचना लगते ही उसके परिजन के साथ साथ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पत्थर से पुलिस पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरु कर दिए।

यह भी पढ़ें- किसानों के काम की खबर : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन


गंभीर हालत में एक पुलिसकर्मी को ग्वालियर रेफर किया

भीड़ द्वारा की गई पत्थरबाजी में प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह, रावेंद्र मिश्रा और प्रदीप तिवारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिसबल पहुंच गया और हालात को संभालने के साथ साथ तीनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, तीनों घायलों में से प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- घर की बिजली काटने पर भड़का युवक, कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ा, जान बचाने के लिए कार में दुबके अफसर


दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

इसके अलावा, दो अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज छतरपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले पांच लोगों के खिलाफ धारा 307, 352, 323, 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, दो आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य तीन आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।