scriptमंडप में चल रही थीं शादी की रस्में, अचानक दूल्हे को ले जाना पड़ा अस्पताल,जानिए मामला | The groom suddenly fell unconscious in the wedding pavilion | Patrika News

मंडप में चल रही थीं शादी की रस्में, अचानक दूल्हे को ले जाना पड़ा अस्पताल,जानिए मामला

locationछतरपुरPublished: May 26, 2022 08:10:23 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

परिजन तुरंत दूल्हे को लेकर 80 किमी. दूर अस्पताल लेकर पहुंचे…8 घंटे तक विदाई का इंतजार करती रही दुल्हन

chhatarpur_bride.jpg

छतरपुर. छतरपुर में एक दुल्हन को शादी की रस्में पूरी होने के बाद भी करीब 8 घंटे तक अपनी विदाई का इंतजार करना पड़ा। हालांकि 8 घंटों बाद दुल्हन को दूल्हा विदा कर अपने घर ले गया लेकिन ये 8 घंटे न केवल दुल्हन बल्कि पूरे परिवार के लिए काफी मुश्किल वक्त था। दरअसल दूल्हा शादी की रस्में पूरी होते ही अचानक मंडप के नीचे ही बेहोश हो गया था जिसे 80 किलोमीटर दूर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था।

 

शादी के मंडप में बेहोश हुआ दूल्हा
छतरपुर जिले के रामटोरिया से 21 वर्षीय दूल्हा भरत कुशवाहा की बारात पाटन गांव आई थी। उसकी शादी आरती कुशवाहा से हो रही थी। जयमाला तक तो सब ठीक था पर जैसे ही अन्य रस्मों की बारी आई तो दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी, उसने परिजनों से बताया तो उन्होंने शादी की रस्मों तक खुद को संभालने की सलाह दे डाली, ताकि मुहूर्त में शादी हो जाए। जैसे तैसे दूल्हे ने हिम्मत जुटई और रात को मंडप में फेरे हुए, लेकिन उसके बाद दूल्हे को बोमटिंग होने लगी और मंडप में ही दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। दूल्हे के अचानक बेहोश होकर गिरने से हड़कंप मच गया और तुरंत परिजन उसे लेकर बेहोशी की हालत में 80 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका मेडिसिन वार्ड में इलाज किया गया।

 

यह भी पढ़ें

घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाईं टैबलेट




8 घंटे विदाई का इंतजार
एक तरफ शादी के मंडप में बेहोश हुए दूल्हे का अस्पताल में इलाज चल रहा था तो वहीं दूसरी तरफ दुल्हन शादी के मंडप में बैठकर ही दूल्हे का इंतजार कर रही थी। करीब 8 घंटे तक चले इलाज के बाद दूल्हे को अस्पताल से छुट्टी मिली तब कहीं दूल्हा दुल्हन के घर पहुंचा और फिर अपनी दुल्हनिया को विदा कर ले गया। बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्मी के कारण दूल्हे की तबीयत बिगड़ी थी और वो बेहोश हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो