बुधवार को छिंदवाड़ा जिले की चांद तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने दबिश देकर पटवारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। चांद तहसील के ढीमरमेटा हल्का में पदस्थ पटवारी हीरालाल चौरे ने भूमि का बंटवारा तथा पावती बनाने के लिए निर्दोष पिता पूनाराम सरेयाम निवासी ढीमरमेटा चांद से यह रिश्वत की राशि ली थी। रिश्वतखोर पटवारी हीरालाल चौरे रिश्वत न देने के कारण बीते दो साल से किसान निर्दोष सरेयाम को तहसील के चक्कर लगवा रहा था।