29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PSC FAIL हुई तो होनहार बेटी दे गई परिवार को जिंदगी भर का गम

PSC रिजल्ट घोषित होने के बाद चाचा से फोन कर कहा था सबका सेलेक्शन हो रहा मेरा ही नहीं हो पा रहा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Jan 2024, 4:33 PM IST

chhindwara.jpg

PSC का एक्जाम क्लियर न कर पाने के दुख में एक होनहार बेटी ने आखिरकार अपनी जान दे दी। मामला छिंदवाड़ा के परासिया का है जहां रहने वाली 24 साल की प्रणोति राय ने पीएससी क्लियर न होने पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। प्रणोति की मौत से उसके परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। PSC का रिजल्ट आने पर प्रणोति ने अपने चाचा से कहा था कि चाचा सभी का सिलेक्शन हो रहा है बस मेरा ही नहीं हो रहा है।

PSC ने प्रणोति को तोड़ दिया
छिंदवाड़ा के परासिया के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली 24 साल की प्रणोति राय ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रणोति ने पीएससी का एग्जाम दिया था और एग्जाम क्लियर न होने के कारण वो काफी दुखी थी। उसने अपने चाचा से भी इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि सबका सिलेक्शन हो रहा है कि लेकिन बस उसी का सिलेक्शन नहीं हो रहा है। परिवारवालों ने उसे समझाया भी था लेकिन फिर भी प्रणोति ने खौफनाक कदम उठा लिया।


यह भी पढ़ें- सुहागरात पर बीवी ने किया बड़ा कांड, नींद खुली तो पति रह गया हैरान

पिता ने दरवाजा तोड़कर तब तक हो चुकी थी मौत
परिजन ने बताया कि प्रणोति PSC क्लियर न होने से दुखी थी। हमने उसे समझाया भी था लेकिन वह इतने डिप्रेशन में होगी इसका हमें एहसास तक नहीं हुआ। उसने मोहल्ले के न्यू ईयर सेलिब्रेशन में जमकर मस्ती की थी। शाम को रोजाना की तरह टहली और बाद में कमरे में आकर पढ़ाई कर रही थी। रात में खाना खाने के बाद मां खाना देने कमरे में गई तो कमरा बंद था। जब आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ने पर बेटी को फांसी पर झूलता देखा। प्रणोति की मौत से उसके माता-पिता को गहरा सदमा गला है।

यह भी पढ़ें- 'यमराज' का ऐसा डर की युवक ने सपने देखकर उठाया खौफनाक कदम