मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों तक इलाके में शीतलहर का असर रहेगा। इसके अलावा घना कोहरा छाने का भी अनुमान है। इधर, किसानों को अब मावठ के मोती बरसने की उम्मीद है। खेतों में रबी की फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए मावठ की बारिश की दरकार है। मौसम केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम 21.02 व न्यूनतम तापमान 02.02 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 22 फीसदी रहा। वहीं हवा की रफ्तार 1.9 किमी प्रतिघंटा रही। जबकि प्रदूषण का स्तर 174 रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को पूर्वी राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झुंझुनंू, कोटा, सवाई माधोपुर व सीकर तथा पश्चिमी राजस्थान के चूरू और हनुमानगढ़ में तथा रविवार को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और सीकर तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा।