बता दें कि राणासर बीकान निवासी लालचंद और हरिराम पुत्र हनुमानाराम जाट की गुरुवार को शादी थी। शुक्रवार रात्रि को शादी की फेर मोड़ा की रस्म अदा करने बोलेरो में सवार होकर राणासर निवासी लालचंद, हरिराम पुत्र हनुमान राम जाट, शीशराम पुत्र नेमीचंद जाट, दानाराम पुत्र पाबूदान जाट, अड़मालसार निवासी ताराचंद पुत्र भोमाराम जाट, बंधनाऊ निवासी रुघाराम पुत्र हेमाराम जाट, सीताराम पुत्र हेमाराम जाट और राणासर निवासी गिरधारीलाल पुत्र डालूराम जाट जीवनदेसर गांव जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।