
आकाश चोपड़ा बोले- WTC के फाइनल में अश्विन को नहीं खिलाकर की बड़ी गलती।
Aakash Chopra on Ravichandran Ashwin : भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खिलाया गया था। उस अहम मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया है। अश्विन की बदौलत ही टीम इंडिया मैच के पहले दिन ही बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच सकी है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद जहां अश्विन का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खिलाने को लेकर अपना दर्द जाहिर किया है। वहीं पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने माना है कि हमने अश्विन को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में न खिलाकर बड़ी गलती की है।
डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन के खेल की समीक्षा करते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रविचंद्रन अश्विन ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज महज 150 रन पर सिमट गई और अश्विन ने पांच विकेट हासिल किए।
क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हमने गलती की, उन्होंने इस बात का अहसास कराया है। बता दें कि अश्विन को आकाश चोपड़ा ने प्री सीरीज प्रिडिक्शन में प्लेयर ऑफ द सीरीज बताया था, जो अब सही लग रहा है।
प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के ट्रैक पर अश्विन
चोपड़ा ने कहा कि वेस्टइंडीज की पिचों को देखते हुए उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज बनेंगे और वह उसी ट्रैक पर हैं। अश्विन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ वैसे भी शानदार है। अश्विन कैरेबियाई टीम के खिलाफ चार शतक लगा चुके हैं और 65 विकेट भी ले चुके हैं। इससे साफ होता है कि वह इस टीम के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें : 140 किलो के कॉर्नवाल को देख गिल ने किया डांस तो भौचक्के रह गए कोहली
एक ही स्पॉट पर लगातार गेंद फेंकना अश्विन की खूबी
चोपड़ा ने आगे कहा कि अश्विन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वह लगातार एक ही स्पॉट पर गेंदबाजी कर सकते हैं। ये काम पहले बहुत आसान था, लेकिन आजकल खिलाड़ी ऐसा नहीं करते हैं। दुनिया में सिर्फ तीन या चार स्पिन गेंदबाज हैं, जो गेंद को एक स्पॉट पर फेंकने में सक्षम हैं। उनमें से दो भारत के पास हैं, अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में। नाथन लियोन भी उन्हीं में से एक हैं।
यह भी पढ़ें : WTC के फाइनल में नहीं खिलाने पर छलका अश्विन का दर्द, जानें क्या कहा
Published on:
13 Jul 2023, 3:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.