30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबी डिविलियर्स ने खास दोस्त कोहली नहीं, इस क्रिकेटर को बताया टी20 इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी

Greatest T20 Player : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स ने टी20 इतिहास का अब तक के सबसे महान खिलाड़ी का चयन किया है। इसमें खास बात ये है कि एबीडी ने अपने सबसे खास दोस्त विराट कोहली को नहीं, किसी अन्य खिलाड़ी को टी20 का अब तक का सबसे महान क्रिकेटर चुना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2023, 9:40 AM IST

ab-de-villiers-picks-greatest-t20-player-of-all-time-but-his-good-friend-virat-kohli-is-not-in-list.jpg

एबी डिविलियर्स ने खास दोस्त कोहली नहीं, इस क्रिकेटर को बताया टी20 इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी।

Greatest T20 Player : आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लीग है। आईपीएल में दुनिया भर के बड़े क्रिकेटर्स अपना जलवा दिखाते हैं। इस बार आईपीएल का 16वां सीजन खेला जाएगा। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स ने टी20 इतिहास का अब तक के सबसे महान खिलाड़ी का चयन किया है। इसमें खास बात ये है कि एबीडी ने अपने सबसे खास दोस्त विराट कोहली को नहीं, किसी अन्य खिलाड़ी को टी20 का अब तक का सबसे महान क्रिकेटर चुना है। आइये आपको भी बताते हैं कि एबी डिविलियर्स की पहली पसंद कौन है।


साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान को टी20 का सबसे महान प्लेयर बताया है। उन्होंने कहा कि राशिद ने बॉल और बल्ले दोनों से प्रभावित किया है। वह असली मैच विजेता है। वह हमेशा जीतने के लिए खेलता है। राशिद सर्वश्रेष्ठ में से एक नहीं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ हैं। बता दें कि कई विशेषज्ञों ने टी20 इतिहास के सबसे महान क्रिकेटर को लेकर काफी बहस की है। कई विशेषज्ञ विराट कोहली, जोस बटलर, क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और डेविड वार्नर को पसंद बताते हैं।

किंग कोहली के नाम सर्वाधिक रन

बता दें कि विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 115 मैचों में 4008 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, आईपीएल की बात करें तो उन्होंने 223 मैचों में 6624 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 5 शतक और 44 अर्धशतक हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के बाद सर्वाधिक 3853 रन का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अहमदाबाद टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

डिविलियर्स ने किया हैरान

बता दें कि एबी डिविलियर्स विराट कोहली के साथ आरसीबी के लिए खेले हैं। उन्हें टी20 स्पेशलिस्ट कहा जाता था। इसलिए जब उनसे टी20 के अब तक के सबसे महान क्रिकेटर के बारे में सवाल किया गया ता उन्होंने सबसे अलग नाम लेकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने आरसीबी के पूर्व साथी और अच्छे दोस्त कोहली को भी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

यह भी पढ़े -सूर्यकुमार यादव ने गली क्रिकेट में मारा 'सुपला शॉट', फैंस के उड़े होश, देखें वीडियो