
सूर्यकुमार यादव ने गली क्रिकेट में मारा 'सुपला शॉट', देखकर फैंस के उड़े होश।
Suryakumar Yadav Viral Video : भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में शामिल हैं। वह बात अलग है कि उन्हें अभी तक तीन में से सिर्फ एक टेस्ट में ही खिलाया गया है। सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट से पहले सूर्यकुमार यादव गली क्रिकेट खेलते दिखे हैं। गली क्रिकेट में सूर्या ने अपने स्टाइल में 'सुपला शॉट' मारा है। सूर्या के इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गली क्रिकेट में खेला गया सूर्या का यह अटपटा शॉट देख हर कोई हैरान है। क्रिकेट फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे 'सुपला शॉट' बता रहे हैं।
दरअसल, सूर्यकुमार यादव वीडियो में कुछ फैंस के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फैंस की डिमांड पर अपना बेफिक्रे स्टाइल वाला शॉट मारा। मुंबई इंडियंस वन फैमली के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में गेंदबाज के बॉल फेंकते ही सूर्या अपने बल्ले को जमीन कर टिकाते हैं और फाइन लेग की ओर चौका जड़ते हैं। फैंस उनके इस शॉट को 'सुपला शॉट' कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ये डिमांड
सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का ये अंदाज देख अब फैंस उनसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इसी तरह से सुपला शॉट खेलने की डिमांड करते नजर आ रहे हैं। अब फैंस को इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही आईपीएल 2023 में भी सूर्या के 'सुपला शॉट' का इंतजार है।
यह भी पढ़े - शोएब अख्तर बोले- मैं क्यों न करूं विराट कोहली की तारीफ, वे दिलों पर राज करते हैं
वनडे सीरीज में करिश्माई बल्लेबाजी की उम्मीद
बता दें कि आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जो 17 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके बाद आईपीएल का आयोजन होगा और फिर वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वनडे सीरीज में भी सूर्या करिश्माई बल्लेबाजी करेंगे और फिर भारत को विश्व कप भी जिताएंगे।
यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अहमदाबाद टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
Published on:
6 Mar 2023, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.