30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI : पुजारा-शमी की जगह कौन होगा प्लेइंग 11 में शामिल? उपकप्तान रहाणे का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा!

IND vs WI : भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर कल 12 जुलाई से पहले टेस्ट के साथ सीरीज का आगाज करने उतरेगी।डोमिनिका टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई युवा चेहरों को मौका दिया जा सकता है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इस ओर इशारा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jul 2023, 4:47 PM IST

indian-test-team.jpg

पुजारा-शमी की जगह कौन होगा प्लेइंग 11 में शामिल? उपकप्तान रहाणे का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा!

IND vs WI : भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर कल 12 जुलाई से पहले टेस्ट के साथ सीरीज का आगाज करने उतरेगी। 12 से 16 जुलाई तक खेले जाने वाला ये टेस्‍ट भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका के विंडसर पार्क में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। डोमिनिका टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई युवा चेहरों को मौका दिया जा सकता है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इस ओर इशारा किया है।


गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सेलेक्टर्स आगामी बड़े मैचों को देखते हुए आराम दिया है। अजिंक्य रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुजारा की जगह खेलने वाले के लिए ये सुनहरा अवसर है।

उन्होंने कहा कि तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा यह तो नहीं पता, लेकिन जो भी उतरेगा वह शानदार प्रदर्शन करेगा। इसी तरह मोहम्‍मद शमी के स्‍थान खेलने वाले के लिए भी अच्छा अवसर है।

पुजारा की जगह लेने का दावेदार ये बल्लेबाज

भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर खेलते हैं, लेकिन लगातार फ्लॉप होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल उनके स्‍थान के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा है। युवा यशस्वी की तारीफ में रहाणे ने कहा कि मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। यशस्वी युवा प्रतिभा है और मुंबई के साथ ही उसने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वह यही चाहेंगे कि जायसवाल अपना स्वाभाविक खेल दिखाते रहें।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में माहौल को लेकर दिग्‍गज ने जताया दुख

शमी की जगह ले सकता है ये गेंदबाज

मोहम्मद शमी की जगह भारतीय टेस्‍ट टीम की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को बड़ा दावेदार माना जा रहा है। उनादकट ने पिछले कुछ घरेलू सीजन में काफी अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए 12 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। उनादकट को दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें : भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर, केएल राहुल की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट