
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में माहौल को लेकर दिग्गज ने जताया दुख, जानें आखिर क्या हुआ ऐसा!
IND Vs WI : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद मिले भरपूर आराम के बाद अब एक बार फिर टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी। कल 12 जुलाई से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसी बीच टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चल रहे माहौल को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया है कि अगर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो यह बेहद दुखद है। आइये जानते हैं गावस्कर ने आखिर ऐसा क्यों कहा है?
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद से टीम इंडिया पर सवालों की बोछार हो रही है। रविचंद्रन अश्विन के बयान के बाद तो मामला और अधिक गर्मा गया था। अश्विन ने कहा था कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहले सभी दोस्त होते थे, लेकिन अब सिर्फ कलिग हैं। अश्विन ने यह बयान फाइनल की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किए जाने के बाद दिया था।
'यह बेहद दुखद'
वहीं, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज होने से पहले सुनील गावस्कर ने कहा है कि यह बेहद दुख की बात है। खेल समाप्ति के बाद सभी को साथ होना चाहिए। उस दौरान खेल को छोड़कर आप म्यूजिक, फिल्म या फिर उन चीजों की बात कर सकते हैं, जिसमें आप रुचि रखते हों। अगर ऐसा नहीं है तो ये बहुत ही निराशाजनक है।
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया में इन 2 युवा विस्फोटक बल्लेबाजों का डेब्यू तय, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
गावस्कर ने बताई असल वजह
गावस्कर ने आगे कहा कि 20 वर्ष पहले कुछ ऐसा हुआ, जो इसकी वजह हो सकता है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग कमरे मिलने शुरू हुए थे। सिंगल रूम भी खिलाड़ियों के एकजुट नहीं होने की वजह हो सकता है। बता दें कि अश्विन भारतीय टीम के नंबर-1 गेंदबाज हैं। उन्हें विदेशी दौरों पर टीम में शामिल तो किया जाता है, लेकिन अक्सर प्लेइंग 11 से बाहर रखा जाता है। हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर उनके खेलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज के मैचों का 7 भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण, जानें कब-कहां देख सकेंगे फ्री
Published on:
11 Jul 2023, 2:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.