30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर, केएल राहुल की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट

KL Rahul Comeback in Team India : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। आईपीएल 2023 के एक मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अब टीम इंडिया में वापसी के बेहद करीब हैं। केएल राहुल ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jul 2023, 3:43 PM IST

kl-rahul.jpg

भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर, केएल राहुल की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट।

KL Rahul Comeback in Team India : वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। आईपीएल 2023 के एक मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अब टीम इंडिया में वापसी के बेहद करीब हैं। आईपीएल में फील्डिंग करते समय चोट के बाद वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की टीम से भी बाहर हो गए थे। केएल राहुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है और अपना हाल भी बयां किया है।


इंस्‍टा पर शेयर की गई फोटो में केएल राहुल मैदान पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि वह फिर से पहले जैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही रनिंग वाली इमोजी भी लगाई है। राहुल की इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वह मैदान पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि वह टीम इंडिया में कब वापसी करेंगे, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पत्नी के साथ फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

केएल राहुल की पोस्ट पर उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा फैंस ने भी राहुल की वापसी पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मजबूती से वापसी करो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अपना चैंपियन वापस आ गया है तो एक ने लिखा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हम आपको मिस करेंगे।

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज के मैचों का 7 भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण, जानें कब-कहां देख सकेंगे फ्री

केएल राहुल का क्रिकेट करियर

बता दें कि केएल राहुल ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए डेब्‍यू किया था। राहुल अभी तक 47 टेस्ट की 81 पारियों में 33.44 के औसत से 2642 रन, 54 वनडे में 45.13 के औसत से 1986 रन और 72 टी20 इंटरनेशनल मैच में 37.75 के औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं। उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 14 शतक हैं।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में माहौल को लेकर दिग्‍गज ने जताया दुख