7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : दिग्‍गज अनिल कुंबले ने कर दी भविष्‍यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेंगी आईपीएल के प्‍लेऑफ में

IPL 2023 : आईपीएल 2023 के प्‍लेऑफ की दौड़ तेज हो चुकी है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने बड़ी भविष्‍यवाणी कर दी है। उन्‍होंने बताया है कि प्‍लेऑफ में इस बार कौन-कौन सी चार टीम पहुंचने वाली हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया है कि किस टीम का प्‍लेऑफ में पहुंचने का सपना अधूरा रह जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Apr 2023, 11:14 AM IST

ipl2023.jpg

अनिल कुंबले ने कर दी भविष्‍यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेंगी आईपीएल के प्‍लेऑफ में।

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का दूसरा हॉफ शुरू हो चुका है। इसी के साथ प्‍लेऑफ में पहुंचने की दौड़ तेज हो गई है। हालांक‍ि अभी तक प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की तस्‍वीर साफ नहीं हो सकी है। आईपीएल की प्‍वाइंट टेबल फिलहाल 10-10 अंक के साथ चार टीम टॉप पर बनी हुई हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने बड़ी भविष्‍यवाणी कर दी है। उन्‍होंने बताया है कि प्‍लेऑफ में इस बार कौन-कौन सी चार टीम पहुंचने वाली हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया है कि कौन-कौन सी टीमों का प्‍लेऑफ में पहुंचने का सपना अधूरा रहने वाला है। आइये आपको भी बताते हैं अनिल कुंबले ने क्‍या भविष्‍यवाणी की है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल एक्सपर्ट अनिल कुंबले ने कहा कि प्‍लेऑफ में कौन जाएगा और कौन पीछे रह जाएगा, यह कह पाना अभी मुश्किल है। क्‍योंकि प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक की जरूरत होगी। उन्‍होंने बताया कि इस बार 14 अंक के साथ क्वालीफाई करना मुश्किल नजर आ रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस बार 16 अंक के साथ क्‍वालीफाई करने के मामले में नेट रन रेट का पेच फंस सकता है।

ये चार टीम हैं फॉर्म में

कुंबले ने बताया कि अभी जो चार टीमें टॉप पर हैं। वे ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली हैं। अन्‍य टीमों का प्‍लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। उन्‍होंने बताया कि आईपीएल 2023 की प्‍वाइंट टेबल में टॉप-4 टीम फॉर्म में भी दिख रही हैं। इन टीमों ने होम और अवे मुकाबले जीतकर अपनी क्षमता को साबित करके दिखाया है। उन्‍होंने कहा कि मेरे हिसाब से ये टीमें ही प्‍लेऑफ खेलेंगी।

यह भी पढ़ें : ऑरेंज और पर्पल कैप पर RCB का कब्‍जा, जानें कौन-कौन दौड़ में शामिल

इन बड़ी टीमों का सपना रह जाएगा अधूरा

कुंबले के अनुसार, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्‍थान रॉयल्‍स इस बार आईपीएल के प्‍लेऑफ में पहुंचेंगी। इस तरह कुंबले की इस भविष्‍यवाणी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट सकता है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ-पंजाब के मैच में सिर्फ चौके-छक्‍कों से बने 312, लगी रिकॉर्ड की झड़ी