इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ''लोग आपके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करेंगे… लेकिन मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे… और वह अटूट प्यार, जो आपने इस खेल को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और समझदार, थोड़े और विनम्र होकर लौटे। आपको इस सबके बीच आगे बढ़ते देख मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। मुझे हमेशा लगता था कि आप इंटरनेशनल क्रिकेट से सफेद कपड़ों में विदा लोगे… लेकिन आपने हमेशा दिल की सुनी है, और इसलिए मैं बस कहना चाहती हूं कि मेरे प्यार, आपने इस अलविदा के हर पल को अर्न किया है।''