Ashes 2023 : लॉर्ड्स में पलटवार के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी
नई दिल्लीPublished: Jun 28, 2023 10:37:55 am
Ashes Series 2023 : एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट के लिए भी इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। चोट के चलते मोईन अली इंग्लिश टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी स्थान पर घातक तेज गेंदबाज जोश टंग को मौका दिया गया है, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था।


लॉर्ड्स में पलटवार के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी।
Ashes Series 2023 : एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट के लिए भी इंग्लैंड की ओर से पहले टेस्ट की तरह टॉस से पहले हकी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है। चोट के चलते मोईन अली इंग्लिश टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी स्थान पर जोश टंग को मौका दिया गया है। ज्ञात हो कि एशेज सीरीज के लिए ही मोईन अली ने अपना संन्यास तोड़ा था, लेकिन दुर्भाग्यवश चोटिल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मोईन अली की उंगली में चोट लगी है। अब इंग्लिश टीम के लिए लॉर्ड्स जीतना आवश्यक हो गया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया 2-0 से बढ़त बना लेगा।