31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2023: श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, गोल्ड के लिए कल भारत से भिड़ंत

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में सोमवार 25 सितंबर को भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच भिड़ंत होगी। श्रीलंका ने सेमीफानल में पाकिस्‍तान को 6 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले हुए पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Sep 2023, 2:55 PM IST

asian-games-womens-t20i-2023-final-india-women-vs-sri-lanka-women-sri-lanka-beat-pakistan-by-6-wicket-in-semifinal.jpg

श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, गोल्ड के लिए कल भारत से भिड़ंत।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक और पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब गोल्‍ड के लिए सोमवार 25 सितंबर को भारत की फाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत होगी। श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान की टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। सोमवार को ही कांस्‍य पदक यानी तीसरे स्‍थान के लिए पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा।


श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्‍तान को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया। पाकिस्‍तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पाकिस्‍तान ने महज 2.5 ओवर में महज 11 के स्‍कोर पर पहले विकेट गंवाया। इसके बाद नियमित अंतराल पर पाकिस्‍तान के विकेट गिरते रहे। निर्धारित 20 ओवर में पाकिस्‍तान की महिला टीम 75 के स्‍कोर पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्‍तान के लिए शवाल जुल्फिकार सर्वाधिक 16 रन बनाए तो ओमिमा सोहेल ने 10 तो मुनीबा अली ने 13 रन की पारी खेली। अन्‍य कोई बल्‍लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।

श्रीलंका ने आसानी से किया रन चेज

76 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम की शुरुआत भी अच्‍छी नहीं रही। श्रीलंका का पहला विकेट 17 रन के स्‍कोर पर चमारी अटापट्टू (14) के रूप गिरा। इसके बाद दूसरा विकेट 32 रन पर अनुष्‍का (15) के रूप में गिरा। फिर तीसरा विकेट विष्‍मी गुनारत्‍ने 35 के स्‍कोर पर बिना खाता खोले आउट हुईं। श्रीलंका का चौथा विकेट 70 के स्‍कोर पर गिरा। हर्षिता समरविक्रमा 23 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। इस तरह श्रीलंका ने छह विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें : World Cup की प्लेइंग 11 में सूर्या के चयन को लेकर गौतम गंभीर ने की बड़ी भविष्यवाणी

गोल्‍ड के लिए भारत और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला

इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने एशियन गेम्‍स 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पाकिस्‍तान की टीम फाइनल से बाहर हो गई है। अब एशियन गेम्‍स के फाइनल में गोल्‍ड के लिए सोमवार 25 सितंबर को श्रीलंका का मुकाबला भारतीय महिला टीम से होगा। वहीं, कांस्‍य पदक के लिए बांग्‍लादेश की भिड़ंत पाकिस्‍तान से होगी।

यह भी पढ़ें : राहुल द्रविड़ की राह पर बेटा समित, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मचाएगा धमाल