फॉलोऑन टालने के लिए तीसरे दिन इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को धैर्य दिखाना होगा। भारतीय टीम को फॉलोऑन टालने के लिए अभी भी 111 रन की दरकार है। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा तीसरे दिन का पहला सत्र बिना कोई विकेट गंवाए निकालने में कामयाब रहते हैं तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है। इन दोनों के अलावा निचले क्रम में नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ही है।