2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान, बोले- हमने भारत को WTC के फाइनल में पहुंचाया

WTC Final 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम कप्तान पैट कमिंस ने चौंकाने वाला एक बड़ा बयान दिया है। कमिंस ने कहा है कि लोग यह भूल गए हैं कि हमने ही भारत को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2023, 4:43 PM IST

australian-captain-pat-cummins-said-we-have-got-india-wtc-final-ind-vs-aus-rohit-sharma-virat-kohli.jpg

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान, बोले- हमने भारत को WTC के फाइनल में पहुंचाया।

WTC Final 2023 IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल को अब महज तीन दिन ही बाकी हैं। डब्‍ल्‍यूटीसी के दूसरे संस्करण का फाइनल 7 जून को लंदन के ओवल में खेला जाएगा। लेकिन, इससे पहले ही जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम कप्तान पैट कमिंस ने चौंकाने वाला एक बड़ा बयान दिया है। शायद उनका यह बयान भारतीय फैंस को नागवार गुजरे। पैट कमिंस ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत में कहा है कि ज्यादातर लोग यह भूल गए हैं कि हमने ही भारत को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था।


दरअसल, उनका यह बयान मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में नहीं है। इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19 में से 11 टेस्ट जीतकर टॉप पर रही है। उसे सिफ भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा था। उसी सीरीज को जीतकर टीम इंडिया ने डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि ऑस्ट्रेलियन टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी।

कमिंस को याद आया पलना सीजन

वहीं, पहले सीजन की बात की जाए तो कंगारू टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर रही थी और पहले दो स्थानों पर पर रहने वाली भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच फाइनल खेला गया था। उस मुकाबले में भारत को हराकर कीवी टीम ने पहला आईसीसी खिताब अपने नाम किया था। कमिंस ने पहले सीजन को याद करते हुए बयान दिया है कि हमने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले पहुंचाया था और लोग शायद यह भूल गए हैं।

यह भी पढ़ें : ये है एमएस धोनी का जबरा फैन, अपनी शादी के लिए छपवाया अनोखा कार्ड

स्‍लो ओवर के चलते गंवाने पड़े थे अंक

कमिंस ने कहा कि सब नया था इसलिए हमें उस बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं लग पाया था। दरअसल, हुआ ये था कि ऑस्‍ट्रेलिया को भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण अंक गंवाने पड़े थे और भारत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। कमिंस ने कहा कि पिछले फाइनल में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड ने अच्छा खेला। वहां हमें होना चाहिए था। यही सोचकर हम इस बार खेले और इस बार हमें अच्छा करने के लिए बूस्ट मिला।

यह भी पढ़ें : सहवाग ने इस पाकिस्‍तानी की तारीफों के पुल बांधे, बोले- उनसे बेहतर बल्लेबाज नहीं