2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीरेंद्र सहवाग ने इस पाकिस्‍तानी की तारीफों के पुल बांधे, बोले- उनसे बेहतर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नहीं

Virender Sehwag : टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्‍होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज को एशिया का सबसे बड़ा मध्‍य क्रम बल्लेबाज बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2023, 1:43 PM IST

virender-sehwag.jpg

वीरेंद्र सहवाग ने इस पाकिस्‍तानी की तारीफों के पुल बांधे, बोले- उनसे बेहतर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नहीं।

Virender Sehwag : बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्‍होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज को एशिया का सबसे बड़ा मध्‍य क्रम बल्लेबाज बताया है। सहवाग ने एक शो के दौरान कहा कि वह कैसे साल 2000 की शुरुआत में यह पूर्व पाकिस्तान बल्‍लेबाज बेखौफ तरीके से खेलता था। सहवाग ने इस दिग्‍गज को बाकी दिग्गजों की तुलना में सबसे बेहतर बताया है।


'इंजमाम जैसा कोई नहीं'

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियन शो में कहा कि इंजमाम भाई बहुत स्वीट हैं। सभी लोग सचिन तेंदुलकर की बात करते हैं, लेकिन इंजमाम उल हक को वह एशिया में मध्‍य क्रम का सबसे बड़ा बल्लेबाज मानता हैं। उन्‍होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर तो बल्लेबाजों की लीग से काफी ऊपर चले गए थे। ऐसे में उनकी गिनती नहीं की जा सकती है।

'उस दौर में भी 8 रन प्रति ओवर बनाने की बात करते थे इंजमाम'

सहवाग ने कहा कि मध्‍य क्रम में जितने भी देशों के बल्लेबाज आते हैं, उनमें इंजमाम से बेहतर कोई नहीं देखा। 2003-04 के दौर में इंजमाम 8 रन प्रति ओवर की बात करते थे और कहते थे कि चिंता मत करो मैं आसानी से बना लूंगा। 10 ओवरों में 80 रन देख कोई भी टीम दबाव में बिखर जाएगी, लेकिन वह कहते बन जाएंगे, चिंता मत करो।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में नहीं होगा एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी छीनने की तैयारी

1992 के वर्ल्‍ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तानी ने जब 1992 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था, तब इंजमाम उल हक ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। इंजमाम उल हक ने अपने करियर में कुल 120 टेस्‍ट मैच खेलते हुए 8830 रन बनाए। वहीं उन्‍होंने 378 वनडे में 11,739 रन बनाए। इंजमाम के बल्‍ले से टेस्ट में 25 और वनडे में 10 शतक निकले।

यह भी पढ़ें : ये है एमएस धोनी का जबरा फैन, अपनी शादी के लिए छपवाया अनोखा कार्ड