5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के कारण BCCI से ट्विटर ने छीना ब्‍ल्‍यू टिक, जानें क्‍या है पूरा मामला

BCCI Loses Blue Tick : वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीसीसीआई से ट्विटर का ब्‍ल्‍यू टिक छीन लिया गया है और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Aug 2023, 11:19 AM IST

bcci-loses-blue-tick-on-twitter-x-after-prime-minister-narendra-modi-appeal-to-change-social-media-display-picture.jpg

पीएम मोदी के कारण BCCI से ट्विटर ने छीना ब्‍ल्‍यू टिक!

BCCI Loses Blue Tick : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला अमेरिका के फ्लॉरिडा में खेला गया। कैरेबियाई टीम ने इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। बीसीसीआई से सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर का ब्‍ल्‍यू टिक छीन लिया गया है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद किया गया है। आइये आपको भी बताते हैं कि बीसीसीआई के साथ ऐसा क्‍यों हुआ है?


दरअसल, 15 अगस्त को भारतवासी आजादी का 77वां महोत्सव मनाने जा रहे हैं। इस दिन का सभी भारतीयों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा कि हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में हम सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदलें और इस अलग प्रयास को सपोर्ट करें। इससे हमारे देश और हमारे बीच बंधन गहरा होगा।

डीपी बदलने की होड़

पीएम मोदी के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में अपनी डीपी बदलने की होड़ लग गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी पीएम मोदी के आह्वान पर अपनी डिस्पले पिक्चर बदल दी। बीसीसीआई ने अपनी डीपी में राष्‍ट्रीय ध्‍वज की फोटो लगाई और डीपी बदलने के कुछ समय बाद ही बीसीसीआई से ब्‍ल्‍यू टिक छीन लिया गया।

यह भी पढ़ें : सीरीज हारने के बाद कप्‍तान पांड्या ने कुछ यूं दी सफाई, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

जानें आखिर ऐसा क्यों हुआ?

यहां बता दें कि ट्विटर के नियमानुसार हर बार डीपी बदलने पर ब्‍ल्‍यू टिक हटा लिया जाता है। हालांकि अकाउंट का रिव्यू करने के बाद ब्‍ल्‍यू टिक दोबारा दिया जाता। अब इसमें 3-4 दिनों का वक्‍त लग सकता है। ये नियम ग्रे टिक वाले यूजर्स के लिए नहीं है। सरकारी संगठन, प्रधानमंत्री ने भी अपनी डीपी बदली थी, लेकिन उनका वेरिफिकेशन नहीं हटा, क्‍योंकि उनके पास ग्रे टिक है।

यह भी पढ़ें : पांड्या की लचर कप्‍तानी से लेकर पूरन-किंग की तूफानी बल्‍लेबाजी तक, हार के 5 प्रमुख कारण